कोविड-19 : भारत में 24 घंटों में 1063 नए मामलों के साथ कुल आंकड़ा 14,792

नई दिल्ली-भारत में पिछले 24 घंटों में सामने आए कुल 1063 नए मामलों के बाद से देश में रविवार सुबह तक विदेशी नागरिकों सहित कोविड-19 महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 14,792 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सुबह नवीनतम आंकड़े पेश करते हुए कहा कि वर्तमान में कुल 12,969 कोविड-19 महामारी से संक्रमित हैं। मंत्रालय ने कहा, “उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए कुल 2,230 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि महामारी के चलते 507 लोगों की मौत हुई है।”

स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा के अनुसार, देशभर में शनिवार सुबह तक कम से कम 11,906 एक्टिव मामले थे। महामारी से सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की सूची में महाराष्ट्र कुल 3,323 मामलों के साथ पहले स्थान पर बना हुआ है। इसके बाद 1,867 मामलों के साथ दिल्ली, 1,323 के साथ तमिलनाडु और 1,355 मामलों के साथ मध्यप्रदेश का स्थान है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493