बांग्ला पुरुष जैसा महसूस करता हूं : सुशांत सिंह

मुंबई, 23 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अगली फिल्म ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी’ होगी। उनका कहना है कि उन्हें अब कभी-कभी लगता है कि वह एक बांग्ला पुरुष हैं।

दिबाकर बनर्जी निर्देशित ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी’ बांग्ला लेखक शरदिंदु बंदोपाध्याय द्वारा रचित किरदार जासूस ब्योमकेश बक्शी पर आधारित है। फिल्म 1940 के दौरान के कोलकाता की पृष्ठभूमि लिए हुए है।

सुशांत ने फिल्म के ट्रेलर लांच के मौके पर कहा, “मैं और मेरे निर्देशक फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पूर्व कोलकाता गए थे। दिबाकर ने मुझे कोलकाता से संबंधित हर चीज बताई। यहां खानपान जिंदगी का एक अहम हिस्सा है।”

उन्होंने कहा, “मैंने छह तरह के भोजन का यहां आनंद लिया। मिष्टी दोई, सभी मिठाइयां, माछी भात सभी कुछ। मुझे वे पसंद हैं..अब मुझे लगता है कि मैं एक बांग्ला पुरुष हूं।”

‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी’ तीन अप्रैल को दुनियाभर में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493