मप्र:मंत्रियों को विभाग के बजाए संभागों का बंटवारा

भोपाल- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को छोटे मंत्रिमंडल का गठन कर लिया, लेकिन फिलहाल विभागों का बंटवारा नहीं किया है। उन्होंने सभी मंत्रियों को दो-दो संभागों का प्रभारी बनाया है। साथ ही कहा है कि लॉकडाउन समाप्त होने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण के बाद कैबिनेट के साथ बैठक की और कोरोना से लड़ाई को लेकर सरकार द्वारा 24 मार्च से आज 21 अप्रैल तक लिए गए फैसलों के बारे में भी बताया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि कोरोना से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए मंत्रियों को संभागों का प्रभार सौंपा गया है। नरोत्तम मिश्रा को भोपाल एंव उज्जैन संभाग, तुलसी सिलावट को इंदौर एवं सागर संभाग, कमल पटेल को जबलपुर एवं नर्मदापुरम संभाग, गोविंद सिंह राजपूत को चंबल एवं ग्वालियर संभाग और मीना सिंह को रीवा एवं शहडोल संभाग का प्रभार सौंपा गया है। चौहान ने कहा कि मंत्रियों को विभाग भी शीघ्र आवंटित किए जाएंगे।
नगरीय निकायों में प्रशासकीय समितियां
मुख्यमंत्री ने बताया कि हमने हाल ही में जिला एवं जनपद पंचायतों के सदस्यों एवं अध्यक्षों का कार्यकाल बढ़ाया है। उन्होने कहा कि आज यह फैसला लिया गया है कि नगरीय निकायों में प्रशासकीय समितियों का गठन किया जाएगा। ये समितियां भी वर्तमान में कोरोना संबंधी कार्यों की मॉनीटरिंग करेंगी। इनमें मेयर, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष आदि होंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि कोरोना संकट के इस दौर में हर जरूरतमंद व्यक्ति तक राशन पहुँचाना सुनिश्चित करने के लिए जन-प्रतिनिधियों, विधायकों और सांसदों का सहयोग लिया जाएगा। दीनदयाल समितियों का गठन किया जाएगा। ये समितियां जरूरी सेवाएं जनता तक पहुंचाने में मॉनीटरिंग का कार्य करेंगी।

Share0TweetShareShare

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493