नई दिल्ली- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आश्वासन के बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने अपना सांकेतिक विरोध प्रदर्शन वापस ले लिया है. यह सांकेतिक विरोध प्रदर्शन डॉक्टरों पर हो रहे हमलों के विरोध में आज रात नौ बजे होना था. आईएमए ने यह भी मांग की थी कि इस तरह की हिंसा के खिलाफ कानून लाया जाए. इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज आईएमए के डॉक्टरों से बात की. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई इस बातचीत में गृह मंत्री ने कोरोना वायरस से लड़ाई के दौरान उनकी भूमिका की तारीफ की और उन्हें पूरी सुरक्षा का आश्वासन दिया. इस दौरान अमित शाह के साथ स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन भी मौजूद थे. अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार डॉक्टरों की हिफाजत के लिए प्रतिबद्ध है.
dharmpath.com dharmpath