दिल्ली-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस के प्रकोप और लॉकडाउन की स्थिति को लेकर तीसरी बार मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से 27 अप्रैल की सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत करेंगे. सूत्रों के मुताबिक इस दौरान प्रधानमंत्री मुख्यमंत्रियों से उनके राज्यों की स्थिति का जायजा लेंगे. इसके बाद केंद्र सरकार राज्यों से मिले फीडबैक के आधार पर ही आगे की रणनीति तैयार करेगी.
dharmpath.com dharmpath