बिहार : न्यायालय परिसर में विस्फोट, महिला की मौत

आरा, 23 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के भोजपुर जिले के आरा व्यवहार न्यायालय परिसर में शुक्रवार को हुए बम विस्फोट में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, आरा व्यवहार न्यायालय परिसर में करीब साढ़े ग्यारह बजे एक बम विस्फोट हुआ, जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार अन्य जख्मी हो गए।

अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) गुप्तेश्वर पांडेय ने इस घटना की पुष्टि की है।

पुलिस के अनुसार, घायलों को आरा सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

सूत्रों के अनुसार, विस्फोट में मारे गई महिला ही बम लेकर परिसर में दाखिल हुई थी और बम फट गया। मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं, तथा न्यायालय परिसर को सील कर दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493