आस्ट्रेलियन ओपन : भारतीय चुनौती समाप्त

मुम्बई, 23 जनवरी (आईएएनएस)। साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में शुक्रवार को भारत की चुनौती समाप्त हो गई। युगल में लिएंडर पेस, रोहन बोपन्ना और सानिया मिर्जा की हार के साथ भारतीय खिलाड़ियों द्वारा कोई पुरस्कार हासिल करने सम्भावना समाप्त हो गई।

पेस और दक्षिण अफ्रीका के रावेन क्लासेन की जोड़ी को पुरुष युगल वर्ग में साइमन बोलेली और फेबियो फोगनीनी के हाथों 6-2, 4-6, 1-6 से हार मिली जबकि बोपन्ना और उनके कनाडाई जोड़ीदार डेनियल नेस्टर को अमेरिका के फेलिसियानो लोपेज और बेलारूस के मैक्स मिर्नी के हाथों 5-7, 3-6 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

महिला युगल वर्ग में सानिया और चीनी ताइपे की सेह सू वेई को कनाडा की गेब्रियल दाबरोवस्की तथा पोलैंड की अलिसिया रोसोलस्का के हाथों 6-7 (5), 4-6 से हार मिली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493