टॉम क्रूज अंतरिक्ष में फिल्म शूट करने को तैयार

लॉस एंजेलिस, 6 मई हॉलीवु़ड एक्शन स्टार टॉम क्रूज अपनी अगली फिल्म को अंतरिक्ष में शूट करने के लिए तैयार हैं। हॉलीवुड स्टार कथित तौर पर एक एक्शन एडवेंचर फिल्म शूट करने के लिए नासा और एलन मस्क की अंतरिक्ष कंपनी स्पेस एक्स के साथ बातचीत कर रहे हैं। डेडलाइनडॉटकाम के अनुसार, क्रूज और मस्क की अंतरिक्ष कंपनी स्पेस एक्स नासा के साथ एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। टॉम क्रूज अगर ऐसा कर पाने में सफल होते हैं तो यह पहली फिल्म होगी, जो धरती के बाहर जाकर शूट होगी। यह भी एक एक्शन फिल्म ही होगी।

टॉम क्रूज अपने एक्शन के लिए हॉलीवुड में जाने जाते हैं। वह ज्यादातर एक्शन सीन्स खुद करते हैं और इस कारण कई बार शूटिंग के दौरान चोटिल भी हो चुके हैं। मिशन इंपासिबल के दौरान भी उन्हें करीब आठ बार चोटें आई थीं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493