सांस्कृतिक केंद्र में बदलेगा लिबर्टी सिनेमाघर

मुंबई, 23 जनवरी (आईएएनएस)। मशहूर चित्रकार एम.एफ. हुसैन 1990 के दशक के मध्य में बॉलीवुड नायिका माधुरी दीक्षित पर मोहित हो गए थे। माधुरी दीक्षित पर मोहित होने के बाद एम.एफ. हुसैन ने उनकी सुपरहिट फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ 50 बार देखी थी, और उसके बाद उन्होंने अभिनेत्री की कुछ तस्वीरें भी बनाई थीं।

मुंबई, 23 जनवरी (आईएएनएस)। मशहूर चित्रकार एम.एफ. हुसैन 1990 के दशक के मध्य में बॉलीवुड नायिका माधुरी दीक्षित पर मोहित हो गए थे। माधुरी दीक्षित पर मोहित होने के बाद एम.एफ. हुसैन ने उनकी सुपरहिट फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ 50 बार देखी थी, और उसके बाद उन्होंने अभिनेत्री की कुछ तस्वीरें भी बनाई थीं।

उन्होंने दक्षिणी मुंबई की प्रतिष्ठित लिबर्टी सिनेमा में फिल्म देखी थी। इस सिनेमाघर में 1994 में फिल्म प्रदर्शित की गई थी। यहां पर वे ऊपर की सीट पर बैठते थे। जब भी फिल्म में माधुरी दीक्षित नृत्य करती दिखतीं, प्रफुल्लित हुसैन खुद भी सिनेमाघर के गलियारे में आकर नृत्य करने लगते थे।

हुसैन से चिढ़कर वहां पर मौजूद अन्य दर्शकों ने सिनेमाघर के प्रबंधन से उनकी शिकायत कर दी थी। सिनेमाघर के मालिक नाजिर हुसैन ने एम.एफ. हुसैन को एक निजी कक्ष देने की पेशकश की थी, और कहा था कि वहां पर वे जीभर नृत्य कर सकते हैं। लेकिन मशहूर चित्रकार ने सिनेमाघर मालिक की इस पेशकश को ठुकरा दिया था।

हुसैन द्वारा माधुरी दीक्षित पर बनाई गईं तस्वीरें आज भी लिबर्टी सिनेमाघर की शोभा बढ़ा रही हैं।

इसकी स्थापना 1947 में की गई थी। अपनी स्थापना के 68 साल बाद सिनेमाघर नया अवतार धारण करने वाला है। इसे एक विशिष्ट सांस्कृतिक केंद्र में विकसित किया जाएगा, जिसे नेविल्ले टुली के ओसियानामा समूह अंजाम देगा। इस सिनेमाघर को दिवंगत हबीब हुसैन द्वारा बनवाया गया था। भारत की आजादी का जश्न मनाने के उद्देश्य से इस सिनेमाघर का नाम लिबर्टी रखा गया था।

टुली ने आईएएनएस से कहा, “ओसियानामा ने सिनेमाघर के भीतर नौ सांस्कृतिक क्लबों को विकसित करने का जिम्मा लिया है। इन क्लबों का अगले 15 महनों में क्रम से उद्घाटन किया जाएगा। इन क्लबों का निर्माण पुरानी गाड़ियों, सिनेमा, प्राचीन वस्तुओं और ललित कला, किताबें और कविता, फोटोग्राफी, वास्तुकला विरासत और संरक्षण, पशु कल्याण और लोकप्रिय संस्कृति, और खेल की विरासत जैसे क्षेत्रों पर चर्चा और उनकी प्रसंशा करने के उद्देश्य से किया जाएगा।”

ओसियानामा सिनेफैन क्लब 50 शीर्ष फिल्मों और विश्व की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों का प्रीमियर आयोजित करेगा। साथ ही ऑर्सन वेल्स, चार्ली चैप्लिन, क्लार्क गाबले, मार्लन ब्रांडो, और बस्टर कीटन समेत कई कलाकारों पर दर्जनों प्रदर्शनियों का आयोजन करेगा।

इन आयोजनों से 1200 सीटों वाले लिबर्टी सिनेमाघर को पुनरुद्धार में मदद मिलेगी। 2005 के बाद से आलीशान मल्टीप्लेक्सों द्वारा सैकड़ों एकल स्क्रीन सिनेमाघर दरकिनार कर दिए गए थे।

इस सिनेमाघर का डिजाइन ब्रिटिश वास्तुकार रिडले अबॉट ने किया था। अपने घर लंदन लौटते समय एक विमान दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी। इसे भारतीय नागरिक जे.बी. फर्नाडिस ने तैयार किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493