रोहित शर्मा ने की समुद्र साफ रखने की अपील

नई दिल्ली-रोहित शर्मा का पर्यावरण के प्रति प्यार जगजाहिर है और वह इस मुश्किल समय में भी लगातार सकारात्मक रहने की कोशिश कर रहे हैं। सोमवार को रोहित ने पर्यावरण के प्रति अपने प्यार को एक बार फिर जाहिर किया और विश्व समुद्र दिवस (वल्र्ड ओसियन डे) के दिन सभी से समुद्रों को साफ रखने की अपील की।

भारत की सीमित ओवरों की टीम के उप-कप्तान ने ट्विटर पर लिखा, “विश्व समुद्र दिवस की शुभकामनाएं। आइए समुद्र और पानी के अंदर के जीवन को स्वस्थ रखते हैं।”

पिछले सप्ताह विश्व पर्यारण दिवस वाले दिन भी रोहित ने लोगों से प्रकृति का ख्याल रखने और इसका लुत्फ उठाने की अपील की थी।

कोरोनावायरस महामारी के कारण रोहित सहित सभी खिलाड़ी घरों में कैद होने को मजबूर हैं। अगर हालात सामान्य होते तो रोहित इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे होते।

बीसीसीआई ने कोरोनावायरस के कारण ही आईपीएल को अनिश्चितकाल तक के लिए टाल दिया है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493