जो मेरे वश में रहा, करूंगा : जगमोहन डालमिया

कोलकाता, 23 जनवरी (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्वासित अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन को चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित किए जाने के बाद बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष जगमोहन डालमिया ने शुक्रवार को अपना सकारात्मक सहयोग देने की बात कही।

मीडिया ने डालमिया से बीसीसीआई के अगले अध्यक्ष के बारे में जब पूछा, तब बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, “यह बहुत बड़ा सवाल है और अभी मैं इसका जवाब देने के लिए तैयार नहीं हूं।”

बीसीसीआई का चुनाव लड़ने के सवाल पर डालमिया ने कहा, “मैं हमेशा अपना सकारात्मक योगदान देने के लिए तैयार हूं। मेरे संज्ञान में कम से कम मैंने कभी भी इन चीजों नकारात्मक नजरिए से नहीं देखा। डालमिया की कमी महसूस की गई तो डालमिया के वश में जो रहा, वह किया जाएगा।”

उल्लेखनीय है कि सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को आईपीएल सट्टेबाजी और स्पॉट फिक्सिंग मामले में अहम फैसला सुनाते हुए श्रीनिवासन को ‘हितों के टकराव’ की स्थिति में रहते हुए बीसीसीआई चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493