भोपाल- मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है, पूरे प्रदेश में सोमवार को 184 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 13370 हो गई है. वहीं प्रदेश में सोमवार को कोरोना संक्रमित 7 मरीजों की मौत भी हुई है, जिसके बाद कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 564 हो गया है. 115 संक्रमित मरीज सोमवार को ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं. अब तक प्रदेश में 10199 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं, जबकि 2607 मरीज एक्टिव हैं.
dharmpath.com dharmpath