उप्र में दबंगों ने किसान के साथ मारपीट, घर फूंका

किसान ने गांव के ही एक दर्जन से अधिक लोगों पर इस घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। गोसाईगंज के कबीरपुर गांव में मोहम्मद इसरार अपने परिवार के साथ रहता है। इसरार मिट्टी के बर्तन का कारोबार करता है। बताया जाता है कि गांव में उसकी 6 बिसवा की एक जमीन है और वह उसपर निमार्ण कार्य करवा रहा है। उक्त जमीन पर गांव के कुछ दबंग रास्ता निकालना चाह रहे हैं। इस बात को लेकर पहले से दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है।

शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे एक दर्जन से अधिक लोगों ने इसरार के घर पर धावा बोल दिया। दबंगों ने घर में मौजूद लोगों के साथ मारपीट की, तोड़फोड़ व हंगामा किया। आरोपियों ने घर के बाहर बने छप्पर में आग लगा दी। आग की वजह से वहां रखा अनाज, कपड़े और कुछ सामान जलकर राख हो गए।

सूचना पाकर मौके पर गोसाईगंज पुलिस भी पहुंच गई। पीड़ित इसरार ने गांव के रहने वाले एक दर्जन लोगों पर आरोप लगाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493