राष्ट्रीय स्नूकर : आडवाणी, वरुण के बीच होगी खिताबी जंग

कोलकाता, 23 जनवरी (आईएएनएस)। देश के शीर्ष बिलियर्ड्स खिलाड़ी एवं 12 बार विश्व चैम्पियन रह चुके पंकज आडवाणी ने पीएसपीबी की ओर से खेलते हुए शुक्रवार को बंगाल रोइंग क्लब में चल रहे राष्ट्रीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर चैम्पियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

आडवाणी को पंजाब के धर्मिदर लिली के खिलाफ मुकाबले में कड़ा संघर्ष करना पड़ा और नौवें एवं डिसाइडिंग फ्रेम में वह जीत हासिल कर सके।

आडवाणी अब फाइनल मुकाबले में दिल्ली के वरुण मदान से भिड़ेंगे।

शुक्रवार को ही हुए एक अन्य सेमीफाइनल मुकाबले में वरुण ने भी पीएसपीबी के मनन चंद्रा को डिसाइडर में मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

आडवाणी ने कहा, “यह एक अच्छा दिन नहीं था, लेकिन कई बार आपको अपनी एड़ी चोटी का जोर लगाना होता है और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होता है।”

आडवाणी ने कहा, “क्वार्टर फाइनल मैच के ठीक बाद सेमीफाइनल खेलना थकाने वाला रहा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493