उप्र में धूप, ठंड से राहत

लखनऊ, 24 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के अधिकांश इलाकों में शनिवार सुबह से ही धूप खिली हुई है। धूप निकलने से लोगों को बारिश और ठंड से राहत मिली है। मौसम विभाग ने हालांकि अगले 24 घंटों के दौरान कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने बताया कि दिन में धूप निकलेगी, लेकिन सर्द हवाओं की वजह से गलन का अहसास होगा। 25 और 26 जनवरी को कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा शनिवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान छह डिग्री, कानपुर का 6.8 डिग्री, इलाहाबाद का सात डिग्री और गोरखपुर का 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493