ब्रावो ने बेटी की जन्मदिन पर ‘चैंपियन’ गाने पर किया डांस

नई दिल्ली, 5 अगस्त – वेस्टइंडीज के अनुभवी आलराउंडर ड्वैन ब्रावो अपनी बेटी के जन्मदिन पर अपने प्रसिद्ध गाने ‘चैंपियन’ पर डांस करते हुए दिखाई दिए। ब्रावो की बेटी ड्वेनिस अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में अपना 16वां जन्मदिन मनाते हुए फोटो पोस्ट की।

आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें ब्रावो अपनी बेटी के साथ गाना गाते हुए और डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्विटर पर कहा, “ड्वेनिस ब्रावो 16 साल की हो गई हैं और यह पल चैंपियन के लिए है। ड्वेनिस को आगे के लिए शुभकामनाएं।”

ब्रावो को अभी कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) में त्रिनिदाद एंड टोबेगो के लिए खेलना है, जोकि 18 अगस्त से शुरू होगी और 10 सितंबर तक चलेगी। इसके बाद वह आईपीएल में खेलने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स टीम से जुड़ेंगे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493