ओबामा का आगरा दौरा रद्द, नहीं कर पाएंगे ताज का दीदार (लीड-2)

लखनऊ , 24 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल का आगरा दौरा रद्द हो गया है। अंतिम समय में कार्यक्रम में आए बदलावों के तहत यह फैसला किया गया है। अधिकारियों ने उनका दौरा रद्द होने की पुष्टि की है।

उत्तर प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन को भी बदले हुए कार्यक्रम से अवगत कराया गया है।

ओबामा भारत के तीन-दिवसीय दौरे के आखिरी दिन 27 जनवरी की शाम आगरा जाने वाले थे। वह अब 27 जनवरी शाम की जगह दोपहर को स्वदेश लौट सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, आखिरी समय में कार्यक्रम में हुए बदलाव की वजह उनका सऊदी अरब का दौरा है। बताया जाता है कि वह भारत यात्रा के बाद सऊदी अरब जा सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि आगरा में सुरक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं और ओबामा की यात्रा को लेकर यातायात में भी कई बदलाव किए गए थे।

पुलिस महानिदेशक कार्यालय के प्रवक्ता नित्यानंद राय ने बताया कि ओबामा के आने की कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई थी। अमेरिकी दल के आगरा दौरे के मद्देनजर हालांकि, तैयारियां शुरू हो गई थीं।

इस दौरे की तैयारियों से संबंधित एक अधिकारी ने इससे पहले बताया, “अमेरिका की प्रथम महिला और राष्ट्रपति ताजमहल देखने के लिए उत्सुक थे, विशेषकर तब से जब 2010 में वह ताजमहल का दीदार नहीं कर पाए थे, लेकिन उनकी योजना अब रद्द हो गई है।”

अधिकारी ने बताया कि ठंड में छाए रहने वाले कोहरे के कारण अमेरिका की खुफिया सेवा नई दिल्ली से आगरा जाने वाले मार्ग यमुना एक्सप्रेस वे की दो घंटे की यात्रा नहीं करना चाहती थी और उत्तर प्रदेश की सुरक्षा को लेकर दी गई जानकारी से वे संतुष्ट नहीं थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493