भोपाल-भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज दूसरी पुण्यतिथि है. अटल बिहारी वाजपेयी का निधन 16 अगस्त 2018 को 95 वर्ष की आयु में हुआ था. उनके निधन की खबर ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था.एमपी के सीएम शिवराज सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और एक भावुक ट्वीट किया है. सीएम शिवराज ने ट्वीट में लिखा कि ‘मैं गांव से भोपाल पढ़ने आया था और छात्र रहते पहली बार चार बत्ती चौराहे पर जनसंघ के अध्यक्ष के रूप में स्व श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को सुना, वो दिन था और आज का दिन है, वह अपनी वाणी, विचार, ज्ञान और कविताओं के रूप में मुझमें जीवित हैं, उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन करता हूँ’
dharmpath.com dharmpath