मुंबई, 24 जनवरी (आईएएनएस)। वसंत पंचमी के अवसर पर शनिवार को लता मंगेशकर, अनुपम खेर और श्रेया घोषाल जैसी हिंदी सिने जगत की हस्तियों ने ट्विटर के माध्यम से अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं दीं।
वसंत पंचमी के दिन देवी सरस्वती की पूजा भी की जाती है। लोग सरस्वती की प्रतिमा स्थापित करते हैं और विधि-विधान से पूजा संपन्न करवाते हैं।
फिल्म हस्तियों ने ट्विटर पर शुभकामना संदेश दिए।
लता मंगेशकर : वसंत पंचमी और सरस्वती पूजा की शुभकामनाएं। सरस्वती संगीत की देवी हैं और उनकी ही कृपा से मैं संगीत के लिए समर्पित हूं। यह मेरा सौभाग्य है।
अभिषेक बच्चन : हिंदू कैलेंडर के मुताबिक आज मेरा जन्मदिन है। मैं वसंत पंचमी पर पैदा हुआ था। तो मुझे जन्मदिन मुबारक हो।
श्रेया घोषाल : आज सरस्वती पूजा है। देवी सरस्वती हमें बुद्धिमता, कला, संगीत और समृद्धि का आशीर्वाद दें।
शान : वसंत उत्सव की शुभकामनाएं। शुभो सरस्वती पूजो।
अनुभव सिन्हा : वसंत ऋतु का पहला दिन। कामदेव और उनकी पत्नी रति का दिन। देवी सरस्वती की आराधना का दिन। वसंत पंचमी की शुभकामनाएं।
dharmpath.com dharmpath