ओबामा का आगरा दौरा रद्द, रियाद जाएंगे

वाशिंगटन, 24 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपना आगरा दौरा रद्द कर दिया है। आगरा के बजाए ओबामा अब सऊदी अरब के सुल्तान अब्दुल्ला बिन अब्दुलअजीज अल सउद के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए रियाद जाएंगे।

व्हाइट हाउस के मीडिया सचिव जोश अर्नेस्ट द्वारा जारी किए गए बयान के मुताबिक “ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल दिवंगत सुल्तान अब्दुल्ला बिन अब्दुलअजीज के परिवार और सुल्तान सलमान बिन अब्दुलअजीज के सम्मान में मंगलवार को रियाद जाएंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493