उप्र : प्रतापगढ़ में मानसिक रोगी युवक की चोर समझकर हत्या

प्रतापगढ़:यूपी के प्रतापगढ़ जिले में बीती रात घर में घुस आए एक मानसिक रोगी युवक को गृहस्वामी व उनके बेटों ने चोर समझकर गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक सहित आरोपित पिता व उनके दो बेटों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना प्रतापगढ़ के हथिगवां थानाक्षेत्र अंतर्गत कुढा गांव की है। रविवार की रात बाघराय थाना क्षेत्रांतर्गत जमला मऊ गांव निवासी विवेक उपाध्याय (25) पुत्र शिवमंगल उपाध्याय घर से निकलकर गांव के किनारे हथिगवां थाना क्षेत्र के कुढा गांव निवासी कृष्ण कुमार के घर के परिसर में घुस आया। विवेक कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था। परिवारीजन आहट होने पर जाग गए। परिसर चोर घुसने की आशंका से कृष्ण कुमार ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर झोंक दिया। गोली सीधे विवेक के सीने में जा लगी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की सूचना पर एसपी अनुराग आर्य, एसएसपी पश्चिमी दिनेश कुमार द्विवेदी आदि घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपित कृष्ण कुमार व उनके दोनों बेटों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनके लाइसेंसी बंदूक को जब्‍त कर लिया गया है। मृतक के परिजन व ग्रामीणों के अनुसार विवेक अवसादग्रस्त था और उसकी दवा भी चल रही थी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493