विश्व के सर्वश्रेष्ठ में शामिल हों उप्र के विश्वविद्यालय : नाइक

लखनऊ , 24 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक ने विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उत्तर प्रदेश से कोई भी नाम न होने पर चिंता जाहिर की है। उनकी ख्वाहिश है कि किसी भी तरह से उत्तर प्रदेश के किसी विश्वविद्यालय का नाम इसमें शामिल हो।

जौनपुर में वीर बहादुर सिंह पूर्वाचल विश्वविद्यालय के 18वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल राम नाइक ने कहा कि अब एक समिति बनेगी जो प्रदेश में उत्कृष्ट विश्वविद्यालय का चयन करेगी। चयनित विश्वविद्यालय को चांसलर मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

राज्यपाल ने कहा कि दुनिया के दो सौ विश्वविद्यालय में भारत के किसी विश्वविद्यालय का नाम न होना बेहद अफसोसनाक है। उन्होंने छात्रों को चार मंत्र भी दिए।

नाइक ने कहा कि पहला मंत्र है कि मुस्कराते रहो, दूसरों के अच्छे कामों का गुणगान करो, किसी की अवमानना मत करो और हर किसी का अच्छा करने की सोच रखो।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493