भोपाल- 28 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस ने पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार शुरू कर दिया हैं. एक समय एक दूसरे के धुर विरोधी रहे शिवराज और सिंधिया आज एक ही मंच पर एक ही राजनीतिक पार्टी का झंडा बुलंद कर रहे हैं. तो वहीं इस बार एक नई जोड़ी पहली बार दिखाई दे रही है. शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन दोनों राजनीतिक मैदान में एक साथ पहली बार दिखाई देंगे. दोनों भोपाल में होने वाले युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे.
dharmpath.com dharmpath