मुम्बई – बॉलीवुड ड्रग्स सिंडिकेट की जांच में आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है. आज एक साथ तीन अभिनेत्रियों से पूछताछ होनी है. दीपिका के अलावा, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है. #saraali #shraddhakapoor
इससे पहले, शुक्रवार को NCB ने दीपिका की टैलेंट मैनेजर करिश्मा प्रकाश से पूछताछ की थी. उनके अलावा, एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह से भी सवाल-जवाब किए गए थे. करिश्मा प्रकाश शनिवार को फिर पूछताछ के लिए पहुंची हैं. संभव है कि दीपिका और उनकी टैलेंट मैनेजर को आमने सामने बैठाकर पूछताछ की जा सकती है.
dharmpath.com dharmpath