आस्ट्रेलियन ओपन : प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे जोकोविक

मेलबर्न, 24 जनवरी (आईएएनएस)। सर्वोच्च विश्व वरीय सर्बिया के टेनिस स्टार नोवाक जोकोविक ने शनिवार को अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए स्पेन के फर्नाडो वर्डासो को मात देकर आस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

रॉड लेवर अरेना में हुए तीसरे दौर के मुकाबले में जोकोविक ने वर्डासो को दो घंटा 21 मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 7-6(8), 6-3, 6-4 से हराया।

जोकोविक लगातार नौवें वर्ष आस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर में प्रवेश करने में सफल रहे हैं और इस दौरान उन्होंने एक भी सेट नहीं गंवाया है।

जोकोविक 2008 में पहली बार यहां चैम्पियन बनकर उभरे और उसके बाद वह 2011 से 2013 तक लगातार तीन बार विजेता बने।

पिछले वर्ष मेलबर्न पार्क के क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड के स्टानिस्लास वावरिंका ने न सिर्फ जोकोविक की 25 मैचों से लगातार चली आ रहे जीत के सिलसिले को तोड़ा, बल्कि करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब भी जीता।

जोकोविक अब प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में लक्जमबर्ग के जाइल्स म्यूलर से भिड़ेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493