आखिरी दोनों मैचों में द. अफ्रीका दिग्गजों को देगा आराम

केप टाउन, 24 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका अपने धुरंधर तेज गेंदबाज डेल स्टेन को वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के आखिरी दो मैचों में आराम देगा।

समाचार एजेंसी सीएमसी के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका शुरुआती तीनों मैच जीतकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुका है।

दक्षिण अफ्रीका के चयनकर्ताओं ने सलामी दिग्गज बल्लेबाज हाशिम अमला को भी रविवार को सेंट जॉर्ज पार्क में होने वाले चौथे एकदिवसीय में आराम देने का फैसला किया है, जबकि कप्तान अब्राहम डिविलियर्स इस मैच में विकेटकीपिंग नहीं करेंगे।

डिविलियर्स को बुधवार को सेंचुरियन में होने वाले आखिरी मैच से आराम भी दिया जा सकता है।

दक्षिण अफ्रीका के कोच रसेल डोमिंगो ने कहा, “अगले दोनों मैचों में डिविलियर्स कीपिंग का भार नहीं संभालेंगे। मैं अभी चयनकर्ताओं के निर्णय का इंतजार कर रहा हूं, लेकिन मेरी योजना मोर्ने वैन विक से अगले दोनों मैचों में विकेटकीपिंग करवाने की है, हालांकि चिकित्सकीय समिति की मंजूरी पर भी निर्भर करेगा कि क्विंटन डी कॉक आखिरी मैच खेलेंगे या नहीं।”

डी कॉक चोटिल होने के कारण अब तक टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493