अमेरिका : विमान में बम की खबर, हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतरा

वाशिंगटन, 25 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका में लड़ाकू विमानों ने हार्ट्सफिल्ड-जैकसन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने वाले उन दो घरेलू उड़ानों को सुरक्षा प्रदान किया है, जिनमें बम होने की सूचना मिली थी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्थानीय टीवी पर शनिवार को प्रसारित खबरों के अनुसार जानकारी दी कि पोर्टलैंड से आ रहे डेल्टा की उड़ान संख्या 1156 और मिल्वौकी से आ रहे है साउथ वेस्ट की उड़ान संख्या 2492 में बम की खबर थी।

संघीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि दोनों ही विमान सुरक्षित उतर गए और इसमें मौजूद यात्रियों को हवाई अड्डे से बाहर जाने की इजाजत उनसे पूछताछ करने और अटलांटा पुलिस के बम निरोधी दस्ते द्वारा उनकी तलाशी लिए जाने के बाद दी गई।

स्थानीय प्रशासन ने ट्विटर पर बम के खतरे को लेकर दी गई सूचना पर आगे कोई खुलासा नहीं किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493