क्रिस्टीन चाहती हैं वजन बढ़ाना

लॉस एंजेलिस, 25 जनवरी (आईएएनएस)। रिएलिटी टीवी स्टार क्रिस्टीन कावालरी इन दिनों अपना वजन बढ़ाने की कोशिशों में जुटी हैं, क्योंकि उन्हें लगता है वह बेहद दुबली हो गई हैं।

क्रिस्टीन ने खुलासा किया कि दो बेटों केमडेन (2 वर्ष) और जैक्सन (8 महीने) की मां बनने के बाद वह दुबली पतली नहीं लगना चाहतीं। क्रिस्टीन ने जे कटलर से विवाह किया है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार कावालरी ने कहा, “मुझे नहीं पता कब और कैसे, लेकिन मां बनने के बाद मेरे शरीर में बदलाव आया है और अब मेरी कोशिश है कि मैं अपना वजन संतुलित रखूं ताकि दुबली न लगूं।”

उन्होंने कहा, “चूंकि मेरी काया छरहरी नहीं है, तो दुबली होकर मैं कंकाल जैसी लगती हूं और मुझे यह पसंद नहीं है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493