दिल्ली में सर्द सुबह

नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह कोहरा छाया रहा, जिसके कारण दिल्ली आने वाली 56 रेलगाड़ियां देर से पहुंचीं।

मौसम विभाग ने हालांकि दिन में आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिन में आसमान साफ रहेगा और अधिकतर तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।”

सुबह के समय न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर रेलवे के अनुसार, घने कोहरे के कारण 56 रेलगाड़ियां देर से पहुंची, चार रेलगाड़ियों के समय में परिवर्तन किया गया, जबकि तीन रेलगाड़ियां रद्द कर दी गईं।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 92 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई और दृश्यता 600 मीटर रही।

राजधानी में शनिवार का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 16.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493