इंदौर में मिले 542 नए मरीज, प्रदेश में कुल मामले दो लाख 7 हजार के पार

भोपाल- मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस #Coronavirus in Madhya Pradesh का संक्रमण फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार शाम जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 1357 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद यहां मरीजों की कुल संख्या 2 लाख सात हजार के पार पहुंच गई है। वहीं मृतकों की संख्या 3270 हो गई है।

मध्य प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस के कुल दो लाख सात हजार 485 मामले सामने आए हैं। इनमें से एक लाख 89 हजार 780 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 14 हजार 435 सक्रिय मामले हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493