पब में झगड़े की अफवाह का अंजलि ने किया खंडन

हैदराबाद, 25 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री अंजलि का कहना है कि उनके द्वारा पब में झगड़ा किए जाने की अफवाह मीडिया के एक धड़े द्वारा उड़ाई गई है, क्योंकि उन्होंने तस्वीरों के लिए पोज देने से मना कर दिया था।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, झगड़े की घटना शुक्रवार को लिक्वि ड्स पब में हुई थी।

अंजलि ने आईएएनएस को बताया, “शुक्रवार को मैं अपने दोस्तों के साथ तबला रेस्त्रां गई थी, वहां कुछ फोटोग्राफरों ने तस्वीर के लिए पोज देने के लिए कहा, लेकिन मैंने मना कर दिया क्योंकि मैं वहां पेशेवर रूप से नहीं निजी काम से गई थी।”

उन्होंने कहा, “अगले 15 मिनटों में मैंने सुना कि कुछ टीवी चैनलों पर दिखाया जा रहा है कि मैंने शराब पी रखी थी और झगड़ा किया, यहां तक कि प्रबंधन को पुलिस बुलानी पड़ी। चूंकि मैंने तस्वीर नहीं खिंचवाई, तो उन्होंने मेरे बारे में अफवाह उड़ा दी।”

अंजलि ने यह भी कहा कि पुलिस पब में आई तो थी, लेकिन उन्हें नहीं मालूम कि किस वजह से आई थी।

अंजलि इस समय तमिल फिल्म ‘मप्पिलई सिंगम’ और एक अनाम कन्नड़ फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493