बिहार में भूमि विवाद में 2 की जान गई

पटना, 25 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के बांका जिले में एक भूमि विवाद में दो लोगों की मौत हो गई है। यह जानकारी पुलिस ने दी है।

पटना, 25 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के बांका जिले में एक भूमि विवाद में दो लोगों की मौत हो गई है। यह जानकारी पुलिस ने दी है।

पटना से करीब 200 किलोमीटर दूर बांका जिले के मालबथान गांव में यह घटना घटी।

जिले के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “हथियारबंद अपराधियों के एक दल ने दो लोगों पर हथगोलों से हमला किया और दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।”

पुलिस ने मारे गए दोनों लोगों के शव को कब्जे में ले लिया है और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने कहा कि घटना के बाद तनाव व्याप्त है और स्थिति पर नजर रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है।

अधिकारी ने कहा, “घटना से नाराज कुछ ग्रामिणों ने इसके विरोध में पुलिस पर पथराव किया।”

पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493