सागर -मंगलवार को सुबह मौसम बदलने के साथ हुई बूंदाबांदी ने जिलेभर के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जिलेभर में सुबह बारिश हुई। वहीं देवरी ब्लॉक के महाराजपुर व केसली ब्लाक में ओलावृष्टि हुई। केसली में जहां चना के आकार के ओले गिरे वहीं महाराजपुर में बेर के आकार के ओले करीब दस मिनट तक गिरे। इससे पककर खड़ी फसलों को नुकसान है। ओले गिरने से चना, मसूर की घेंटी व गेहूं की बालियां झड़ने के समाचार हैं। वहीं ओलावृष्टि से लहसुन व प्याज के कंद को नुकसान है। किसानों का कहना है कि महाराजपुर में सुबह छह बजे करीब दस मिनट तक जमकर ओलावृष्टि हुई। ओलों से दहलनी फसलों के अलावा गेहूं व सब्जी को भी नुकसान हुआ है।
रहली ब्लॉक में सुबह पांच बजे से तेज बारिश की खबर है। यहां पककर खड़ी फसल को क्षति पहुंची है। कई किसानों के पहले बोई गई फसल पककर खड़ी है। कुछ की कट चुकी है जो खलियान में रखी है। इन फसलों को नुकसान हुआ है। राहतगढ़, जैसीनगर ब्लॉक में केवल बारिश हुई है। यहां नुकसान की आशंका बहुत कम है, बारिश से केवल फसल भींगी है जो धूप खिलते ही सूख जाएगी।
dharmpath.com dharmpath