भाजपा तय करेगी रणनीति, उपाध्यक्ष पद नहीं दिया तो अध्यक्ष का चुनाव लड़ सकती है कांग्रेस

भोपाल – विधानसभा के बजट सत्र का स्वरूप तय करने के लिए रविवार को सर्वदलीय बैठक होगी। सामयिक अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा द्वारा बुलाई गई बैठक में सदन के नेता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नेता प्रतिपक्ष कमल नाथ सहित सत्ता पक्ष और प्रतिपक्ष के वरिष्ठ विधायक मौजूद रहेंगे। इसमें 22 फरवरी को होने वाले अध्यक्ष के चुनाव रूपरेखा भी तय होगी। माना जा रहा है कि निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति तभी बनेगी, जब उपाध्यक्ष का पद कांग्रेस को देने पर सहमति बन जाती है। उधर, अध्यक्ष के चुनाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष कमल नाथ ने वरिष्ठ विधायकों की बैठक बुलाई है। भाजपा रविवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव पर अपनी रणनीति बनाएगी।

विधानसभा सत्र की तैयारियों का जायजा सामयिक अध्यक्ष ने प्रमुख सचिव एपी सिंह के साथ लिया। उन्होंने सदन की व्यवस्थाएं देखने के साथ ही अधिकारियों को सदस्यों की स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। तय किया गया है कि बाहरी व्यक्तियों का विधानसभा परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित रखा जाएगा। मंत्रियों के साथ भी सिर्फ एक व्यक्ति को आने की अनुमति मिलेगी। सभी को मास्क पूरे समय लगाना होगा और पर्याप्त शारीरिक दूरी का पालन भी करना होगा। सदस्यों और अधिकारियों की कोरोना संबंधी जांच की व्यवस्था विधानसभा परिसर और विधायक विश्रामगृह में की गई है। विधायकों को फास्टैग की सुविधा देने के लिए शिविर भी लगाया जा रहा है। जो सदस्य अस्वस्थ हैं, वे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सदन की कार्यवाही में जिला सूचना केंद्र से हिस्सा ले सकते हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493