भोपाल – बैतूल से कांग्रेस विधायक निलय डागा और उनके परिवार से संबंधित कंपनियों से 450 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति उजागर होने के मामले में मंगलवार को दो गिरफ्तारियां की गई। गिरफ्तारी सोलापुर (महाराष्ट्र) स्थित कंपनी के प्लांट से साढ़े सात करोड़ रुपये बैग में भरकर भागने के मामले में हुई। इसमें प्लांट के जनरल मैनेजर और बैग लेकर भागने वाले कर्मचारी को आरोपित बनाया गया है। डागा और उनके परिवार से संबंधित कंपनियों पर आयकर विभाग ने कार्रवाई की है। मध्य प्रदेश के बैतूल स्थित सोया प्रोडक्ट्स मेन्यूफेक्चरिंग ग्रुप के बैतूल और सतना, महाराष्ट्र के सोलापुर और मुंबई और बंगाल के कोलकाता में एक साथ कार्रवाई की गई।
dharmpath.com dharmpath