सीबीआई के 28 अधिकारियों को सेवा मेडल

नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के 28 अधिकारियों को 66वें गणतंत्र दिवस के मौके पर इस बार पुलिस पदक प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी रविवार को जारी एक अधिकारिक बयान में दी गई है।

सीबीआई की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 28 में से पांच अधिकारियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक से और 23 अन्य को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

सम्मानित होने वाले अधिकारियों में पटना से संयुक्त निदेश अमेंद्र कुमार सिंह, चेन्नई से पुलिस अधीक्षक शिवगणनाम विल्लैपांडी, दिल्ली से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एन. कृष्णमूर्ति, दिल्ली से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजीव द्विवेदी और मुंबई से पुलिस उपाधीक्षक सुमन कुमार को उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

सराहनीय सेवा करने के लिए पुलिस पदक पाने वाले 23 अधिकारियों में मुंबई से उपमहानिरीक्षक राजकुमार मारुति वहटकर, दिल्ली से उपनिदेशक दीपिका सूरी और दिल्ली से उपमहानिरीक्षक घनश्याम उपाध्याय व अन्य शामिल होंगे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493