NDIbwhilt bü hu; btrVUgt Åtht v˜xtRo dRo x[i¢xh-x[tp˜e fUtu me"t fUh;u vwr˜mfUbeo> VUtuxtu-lRo=wrlgt

मप्र : मुरैना में रेत माफिया ने घेरा तो आरक्षक ने रायफल तानकर खदेड़ा

मुरैना – रेत खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ने जा रही पुलिस टीम को देखकर माफिया ने ट्रॉली पलटा दी। जब पुलिस जब्त करने पहुंची तो माफिया के लोगों ने झुंड में आकर पुलिस को घेर लिया। एक आरक्षक ने बचाव में उन पर रायफल तान दी। बाद में और पुलिस बल आता देख माफिया के गुर्गे भाग गए। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त कर थाने में रख लिया।

सोमवार सुबह अंबाह बायपास पर स्टेशन थाने के दो आरक्षक गाड़ी से गश्त दे रहे थे। इसी दौरान रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली आती दिखी। उसे पकड़ने के लिए पुलिसकर्मियों ने गाड़ी पीछे लगा दी। ट्रैक्टर पर बैठे लोग डंडे दिखाकर पुलिसकर्मियों को धमकाते हुए भागे लेकिन रास्ते में पेट्रोल पंप के पास सड़क पर एक ट्राला बैक होने से फंस गए।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493