लखनऊ, 25 जनवरी (आईएएनएस)। देश की शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ी एवं मौजूदा चैम्पियन सायना नेहवाल ने रविवार को मौजूदा विश्व चैम्पियन स्पेन की कैरोलीना मैरीन को मात देकर लगातार दूसरी बार सैयद मोदी इंटरनेशनल इंडिया मास्टर्स खिताब जीत लिया।
बाबू बनारसी दास इनडोर स्टेडियम में हुए 120,000 डॉलर इनामी राशि वाले टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में सायना ने पहले गेम में 19-21 से पिछड़ने के बाद जबरदस्त वापसी की कड़ा संघर्ष करते हुए दूसरा गेम 25-23 से जीत लिया।
दूसरा गेम जीतने के साथ आत्मविश्वास में लौट चुकीं सायना ने तीसरे गेम में अपने प्रदर्शन में और सुधार लाते हुए मैरीन को 21-16 से मात देकर मैच अपने नाम कर लिया।
dharmpath.com dharmpath