रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना की दूसरी लहर ने अब तक कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। अब इसकी चपेट में प्रदेश सरकार के 3 वरिष्ठ अफसर भी आ चुके हैं। सामान्य प्रशासन, खाद्य और परिवहन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं। इनके साथ ही छत्तीसगढ़ राजस्व मंडल के अध्यक्ष और प्रदेश के सबसे वरिष्ठ IAS अधिकारी चित्तरंजन खेतान को भी कोरोना पॉजिटिव हैं और बलौदाबाजार कलेक्टर सुनील जैन भी कोरोना संक्रमित हैं। इस बात की जानकारी अफसरों ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।
dharmpath.com dharmpath