बिहार में 15 मई तक के लिए टोटल लॉकडाउन लगाने का फैसला

पटना-कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बिहार सरकार ने 15 मई तक के लिए टोटल लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। कोरोना की दूसरी लहर में ऐसा करने वाला यह छठा राज्य है। इससे पहले हरियाणा, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान भी ऐसा कर चुके हैं।

कोरोना को लेकर देश के लिए दो अच्छी और एक बुरी खबर है। बुरी खबर ये है कि देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 2 करोड़ के पार हो गया है। यानी अब तक यहां 2 करोड़ 2 लाख 75 हजार से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

अब पहली अच्छी खबर ये है कि पहली बार भारत में एक दिन के अंदर रिकॉर्ड 3.18 लाख लोग रिकवर हुए हैं। अब तक पूरी दुनिया में एक साथ इतने मरीज ठीक नहीं हुए हैं। दूसरी अच्छी खबर ये है कि सोमवार को लगातार तीसरे दिन नए मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज हुई है। पिछले 24 घंटे के अंदर देश में 3 लाख 55 हजार 680 लोग संक्रमित पाए गए हैं। 30 अप्रैल के बाद से मरीजों की नए संख्या में लगातार कमी देखी जा रही है।

30 अप्रैल को एक दिन में रिकॉर्ड 4.02 लाख मरीजों मिले थे। इसके बाद शनिवार को 3.92 लाख और रविवार को 3.70 लाख केस मिले थे। पिछले हफ्ते से इस हफ्ते की तुलना करें तो इस दौरान 15% केस में बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493