कटरा-मंगलवार को कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के पास की एक बिल्डिंग में भयानक आग लग गई। सूचना मिलते ही श्राइन बोर्ड के सदस्य, पुलिस और फायर ब्रिगेड के लोग मौके पर पहुंचे और ताजा मिली जानकारी के मुताबिक आग पर काबू पा लिया गया है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ये आग कालिका भवन के पास काउंटर नंबर दो के नजदीक लगी और फिर आसपास फैल गई। यह आग जहां लगी है, उस स्थान से माता के प्राकृतिक गुफा की दूरी तकरीबन सौ मीटर है।
dharmpath.com dharmpath