भाजपा में हो सकती है बड़ी फेरबदल,केंद्रीय मंत्रिमंडल के साथ राज्यों में भी बदलाव संभावित

नई दिल्ली – बंगाल में मिली हार और उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी चल रही है। सूत्रों की मानें तो कैबिनेट में फेरबदल होना तय है। सूत्र बताते हैं कि पीएम मोदी छोटे-छोटे ग्रुप्स में मंत्रियों से मुलाक़ात कर रहें हैं और उनसे सम्बंधित मंत्रालयों की समीक्षा भी कर रहें हैं। आज बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह भी पीएम के साथ इस बैठक में रहेंगे।

कल (शनिवार) को धर्मेंद्र प्रधान, नरेंद्र सिंह तोमर, गजेंद्र सिंह शेखावत, महेंद्र नाथ पांडेय, हरदीप पुरी के साथ उनसे सम्बंधित मंत्रालयों के कामों की समीक्षा करेंगे। इससे पहले वीके सिंह और अन्य मंत्री भी पीएम के साथ समीक्षा बैठक कर चुके हैं।

इससे पहले यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री आवास पहुंचे, जहां पर उनकी बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई। दोनों नेताओं के बीच करीब सवा घंटे तक बैठक चली, दोपहर सवा बारह बजे यूपी सीएम प्रधानमंत्री आवास से बाहर आए। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया।

सीएम योगी ने ट्विटर पर लिखा कि ”आज आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट एवं मार्गदर्शन प्राप्ति का सौभाग्य प्राप्त हुआ। अपनी व्यस्ततम दिनचर्या से भेंट के लिए समय प्रदान करने व आत्मीय मार्गदर्शन करने हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हृदयतल से आभार।”

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493