राष्ट्रपति ने राजपथ पर फहराया राष्ट्रध्वज

नई दिल्ली, 26 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने देश के 66वें गणतंत्र दिवस पर सोमवार सुबह राजपथ पर राष्ट्रध्वज फहराया।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य अतिथि अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा मौजूद थे।

इससे पहले मोदी ने प्रणब का सलामी मंच पर स्वागत किया।

प्रणब से पहले मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी मिशेल का स्वागत किया। मोदी और ओबामा दोनों ने राजपथ पर मौजूद लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

तिरंगा फहराए जाने के बाद राजपथ पर सैनिक क्षमता और भारतीय संस्कृति की विविधता को दर्शाने वाले परेड की शुरुआत हुई, जिसकी सलामी राष्ट्रपति ले रहे हैं।

राजपथ पर आयोजित मुख्य समारोह में केंद्रीय मंत्रियों अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, मनोहर पर्रिकर, वेंकैया नायडू और स्मृति सहित केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मौजूद हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493