सिडनी, 26 जनवरी (आईएएनएस)। सिडनी क्रिकेट मैदान पर रविवार को त्रिकोणीय श्रृंखला के पांचवें मुकाबले में आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। बारिश के कारण मैच 40 मिनट विलंब से शुरू हुआ।
भारतीय टीम में दो बदलाव के रूप में भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव की जगह इशांत शर्मा और रवींद्र जडेजा को शामिल किया गया है, जबकि रोहित शर्मा चोट के कारण वापसी नहीं कर सके हैं।
अपने शुरुआती तीनों मैच जीतकर पहले ही फाइनल में प्रवेश कर चुकी आस्ट्रेलियाई टीम में डेविड वार्नर की वापसी हुई है, साथ वापसी के साथ जॉर्ज बेले इस मैच की कप्तानी करेंगे।
dharmpath.com dharmpath