तमिलनाडु में राज्यपाल के. रोसैया ने किया ध्वजारोहण

चेन्नई, 26 जनवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु में सोमवार को 66वें गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल के. रोसैया ने मरीना समुद्र तट पर राष्ट्रध्वज फहराया।

रोसैया ने तीनों सेना तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टुकड़ियों की सलामी ली।

गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम तथा उनकी सरकार के मंत्री व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। इस अवसर पर स्कूली छात्रों ने रंग-बिरंगे परिधानों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

जिलाधिकारियों ने भी राज्यभर में ध्वजारोहण किया और पुलिस बलों की टुकड़ियों की सलामी ली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493