मध्य प्रदेश अब पिछड़ा नहीं रहा : शिवराज

imagesभोपाल, 26 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में सोमवार को 66वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। राजधानी भोपाल में आयोजित मुख्य समारोह में राज्यपाल रामनरेश यादव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगर मालवा जिले में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में कहा कि राज्य की तस्वीर बदल रही है। अब हमारा राज्य पिछड़ा नहीं रहा।

राजधानी सहित राज्य के सभी इलाके देशभक्ति के रंग में रंगे हुए हैं। प्रभातफेरियां निकल रही हैं। ध्वजारोहरण का क्रम जारी है, वहीं रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति मनभावन है। राज्य का मुख्य समारोह भोपाल के लाल परेड मैदान में हुआ। राज्यपाल रामनरेश यादव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगर मालवा जिले में ध्वजारोहरण कर परेड की सलामी ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमें आजादी अंग्रेजों ने चांदी की तश्तरी में परोस कर नहीं दी थी। हजारों जवानों की शहादत के बाद हमें यह आजादी मिली है। आज भी हमारे सैनिक देश की सीमाएं सुरक्षित रखने के लिए बलिदान दे रहे हैं।

चौहान ने कहा कि देश तेजी से बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश भी विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। कभी यह राज्य पिछड़ा माना जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। सड़कें सुधरी हैं, बिजली उत्पादन में बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य को बदलने का क्रम जारी रहेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493