पन्ना- जिले में गरज-चमक के साथ हुई बारिश के साथ बिजली गिरने से अलग-अलग घटनाओं में 5 की मौत हो गई तो वहीं 18 घायल हो गए हैं। जिले के सलेहा थाना अंतर्गत पटना तमोली ग्राम पंचायत के उरेहा गांव में खेत में धान का रोपा लगाते समय अचानक आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 10 अन्य व्यक्ति झुलस कर घायल हो गए। मृतकों में लक्ष्मी पिता विकास कोल निवासी कोलगवा 28 वर्ष व काजल पता पिता राम नारायण गुप्ता निवासी कोलगवा शामिल है।
dharmpath.com dharmpath