तृणमूल विधायक के बेटे की मौत में साजिश का आरोप

कोलकाता, 26 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के विधायक कस्तूरी दास के परिवार ने सोमवार को आरोप लगाया कि उनके बेटे की मौत के पीछे कोई साजिश है। तृणमूल विधायक के बेटे देबाशीष दास बिहार में रविवार को एक रेलवे स्टेशन के निकट संदिग्ध परिस्थिति में मृत मिले थे।

कोलकाता के महापौर सोवन चटर्जी के रिश्तेदार का शव बिहार में कटिहार के निकट बारसोई स्टेशन के निकट पाया गया था। शहर के एक शवदाह गृह में सोमवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

देबाशीष के चाचा बब्लू दास ने कहा, “पुलिस ने कहा कि रेलगाड़ी से गिरने के बाद उनकी (देबाशीष दास) मौत हुई है। हमें नहीं पता कि किसी ने उसे रेलगाड़ी से बाहर तो नहीं फेंक दिया। जाड़े के मौसम में रेलगाड़ी के दरवाजे पर खड़े होने का कोई मतलब नहीं।”

दास ने कहा, “पुलिस ने दावा किया है कि रेलगाड़ी से गिरने के बाद आई चोटों के कारण उनकी मौत हुई है, लेकिन उनकी चोटों को देखकर नहीं लगता कि उनकी मौत की यही वजह है। हमें यकीन नहीं हो रहा, लेकिन कुछ गड़बड़ है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493