भारत, पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर बांटी मिठाइयां

images (1)जम्मू, 26 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के 66वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत व पाकिस्तान की सेना ने जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर एक दूसरे को मिठाइयां बांटी।

रक्षा प्रवक्ता कर्नल मनीष मेहता ने आईएएनएस से कहा, “गणतंत्र दिवस के मौके पर पुंछ-रावलकोट क्रॉसिंग प्वाइंट पर भारत तथा पाकिस्तान के सैनिकों ने एक दूसरे को मिठाइयां बांटी।”

वहीं बारामूला जिले के उरी स्थित अमन सेतु पुल पर दोनों देशों के सैनिकों ने एक दूसरे को बधाई दी और आपस में मिठाइयां बांटी।

जम्मू एवं कश्मीर में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा बार-बार किए जा रहे संघर्ष विराम के उल्लंघन के बीच सोमवार को दोनों तरफ के सैनिकों द्वारा एक दूसरे को दिए गए सद्भावना संदेश बेहद महत्वपूर्ण हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493