सियालकोट:पाकिस्तान के सियालकोट में इस्लाम का अपमान करने के आरोप में कट्टरपंथियों की भीड़ ने एक श्रीलंका नागरिक को पीट-पीटकर मार डाला। उसके बाद सरेआम व्यक्ति की लाश में आग लगा दी। मृतक श्रीलंकाई व्यक्ति का नाम प्रियंता कुमार था। वह सियालकोट में एक फैक्ट्री में एक्सपोर्ट मैनेजर था। प्रधानमंत्री इमरान खान ने ट्वीट कर घटना पर दुख जताया। कहा कि सियालकोट में एक कारखाने पर भीषण हमला और श्रीलंकाई प्रबंधक को जिंदा जलाना पाकिस्तान के लिए शर्म का दिन है। मैं जांच को देख रहा हूं, ताकि कोई गलती न हो। उन सभी को कानून की पूरी गंभीरता से दंडित किया जाएगा। गिरफ्तारियां जारी हैं।
dharmpath.com dharmpath